पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, दो आरोपी हिरासत में

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
टीवी न्यूज़ चैनल “भारत समाचार” पर प्रसारित खबर के बाद थाना गौरीबाजार क्षेत्र के एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रम्भा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे और उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है तथा घर में रहने नहीं दिया जा रहा। साथ ही अपशब्द कहने और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति केंद्र, थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में बताया गया कि ससुराल पक्ष द्वारा दबाव बनाकर उससे तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए हैं। मामला सामने आने के बाद मिशन शक्ति टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पीड़िता की काउंसलिंग की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा संख्या 153/2026 के तहत धारा 85, 352, 351(2) बीएनएस में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 14 अप्रैल 2026 को पुलिस ने दो आरोपियों—अभय जायसवाल और अभिषेक जायसवाल—को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

7 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

7 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

8 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

8 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

8 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago