शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, जिसके अन्तर्गत पात्र आवेदकों के बैंक खाते में सीधे रू 20000.00 हरतान्तरित कर लाभान्वित किया जाता है। निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdo.gov.in पर आनलाइन आवेदन किए जाने हेतु जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2023-24 में अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कराने हेतु प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि शादी अनुदान योजनान्तर्गत सर्वप्रथम आनलाइन आवेदन भरने से पूर्व आवेदक एवं पुत्री का आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर (आधार) आधारित ई-केवाई०सी० हेतु तथा आवेदक का जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते की पासबुक एवं शादी का कार्ड जिसमें पूर्ण/स्पष्ट विवरण अंकित हो, आवश्यक है। आवेदक की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में रू 56480 तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू 48080 से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक चाहिए। आवेदन उसी वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल से 31 मार्च) में शादी के दिनांक से 90 दिन पहले अथवा 90 दिन बाद तक ही स्वीकार्य है एक परिवार से अधिकतम 2 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdo.gov.in पर आनलाइन आवेदन करके हार्डकापी विलम्बतम 07 दिनों के अन्दर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर में सम्पर्क करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

8 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

9 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

9 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

10 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

10 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

10 hours ago