धूमधाम से मनाया गया भगवान का छठिहार

नृत्य ही सृष्टि का आधार है- गुरु श्री वेद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय श्री मुरली मनोहर मंदिर प्रेम वृंदावन सलेमपुर में चल रहे 16 दिवसीय श्री राधाकृष्ण जन्म महोत्सव के छठ्ठे दिन मंगलवार की शाम भगवान श्री कृष्ण के छठिहार का आयोजन किया गया जिसमें भारी सांख्य में श्रद्धालू उपस्थित रहे|उक्त अवसर पे राधाकृष्ण एवं गोपी-ग्वाल के भेष में सुसज्जित होकर चौदह वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं ने नृत्य किया एवं राधाकृष्ण की मधुर लीलाओं के अनेक झांकियां प्रस्तुत की, जिसे देख भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गयें। विद्यासागर दुबे, मोनू पांडे, किशन पांडे, दीनदयाल पाठक, मयंक मिश्रा, राजन मिश्रा, अविनाश तिवारी, अंकुर उपाध्याय, दुर्गेश गुप्ता, राजू श्रीवास्तव आदि गायक भक्तों ने अपने भजनों से सब को भाव विभोर कर दिया।
उक्त अवसर पर नृत्य की महिमा बताते हुए गुरुश्री वेद प्रकाश ने कहा कि संगीत सृष्टि का आधार है। सृष्टि की उत्पत्ति नाद अर्थात संगीत से ही मानी जाती है। मुख्य रूप से संगीत के तीन पक्ष होते हैं गायन, वादन तथा नर्तन किंतु तीनों पक्षों में नृत्य जीव को सर्वाधिक भगवत भाव में डूबाता है। वैसे तो मन की एकाग्रता गायन वादन एवं नर्तन तीनों में आवश्यक है, किंतु नृत्य में सर्वाधिक अधिक आवश्यक है। यूं कहे की संगीत में साध्य तो नृत्य ही है, गायन वादन तो उसके सहयोगी हैं। ठीक से देखें तो पूरी सृष्टि नृत्य कर रही है। ये धरती, आसमान, सूरज, चांद, सितारे, यहां तक कि हमारा जीवन चक्र भी पल प्रतिपल नृत्य कर रहा है, क्योंकि नृत्य ही आनंद का आधार है। तभी तो भगवान को अपना यह नटनागर वनमाली रूप सर्वाधिक प्रिय है।
उक्त अवसर पर अनन्या, पिंकी, रानी, प्रिया, वैष्णवी, रिमझिम, ज्योति, पूजा, रिया, राधा, आरती, नैना, कोमल, शीतल, नेहा, सिद्धि, आशीष, प्रकाश, आदित्य, गोलू, चंदन, आदि ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिया।
उक्त अवसर पर शंभू दयाल, रामरतन गुप्त, राधारंग, सुधाकर मिश्र, रामविलास तिवारी, हरीनारायण तिवारी, भोले दुबे, मुक्तिनाथ उपाध्याय, ओंकार नाथ गुप्त, मनोज कुमार, संजय गुप्त, चुन्नू श्रीवास्तव, नितिन तिवारी, अशोक पांडे, अशोक गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, विष्णु वर्मा, रतन रौनियार, हेमंत कुमार, राजा वर्मा, चंदन वरनवाल, पर्वती देवी, उमा देवी, लक्ष्मी देवी, कुंती चौरसिया, किरण जयसवाल, राधिका देवी, शैल देवी, अंगूरी देवी, गायत्री देवी, आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

29 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

31 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

37 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

38 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

44 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

51 minutes ago