पुलिस लाइन में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स का हुआ आयोजन

कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में दी गयी जानकारी

शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की खरीद व बिक्री पर है प्रतिबंध

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हाल में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ० संजय सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ०सोलंकी ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप अनिद्रा व कैंसर जैसी घातक समस्याएं हो सकती हैं । गुटका के रूप में तम्बाकू का सेवन करने वालों में मुख रोग ज्यादा हो रहे है। ऐसे में तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा। तम्बाकू उत्पादों को छोड़ने के उपाए एवं कोटपा अधिनियम 2003 के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तम्बाकू उत्पाद छोड़ने हेतु टोल फ्री नंबर 1800112356 पर बात कर सकते है।
एनसीडी क्लीनिक के डॉ० परितोष तिवारी ने बताया कि समाज में विशेषकर युवा वर्ग व नाबालिग को तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध है।
मनोचिकित्सक डॉ० विजित जायसवाल ने बताया कि तम्बाकू की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। तम्बाकू के सेवन से कई तरह की बीमारियां फैलती है जो स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए घातक हैं। उन्होंने कहा कि तम्बाकू जहर से भी ज्यादा घातक है। इसीलिए भारत सरकार ने तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2007 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कानून और तंबाकू के उपयोग द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के अंत में जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू सेवन न करने एवं लोगो को तम्बाकू से होने वाली बीमारियों से जागरूक करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सुरेश पाल,प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्म देव चौहान ,डॉ० संध्या शुक्ला,विवेक श्रीवास्तव,एनसीडी क्लीनिक के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ० रियाजुल हक, संतोष सिंह,बृज प्रकाश,शरद श्रीवास्तव,मेंटल हेल्थ टीम से मुकेश हंस, राज कुमार महतो,मनीष कुमार समेत पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के छात्र,छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

1 hour ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

2 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

2 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

2 hours ago