हसुआपारा में आयोजित हुए ओआरआई सत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ थानेदार ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत उप केंद्र हसुवापारा पर आउटब्रेक रिस्पांस टीकाकरण कार्यक्रम के 17 सत्रों का आयोजन कर, ग्राम हसुआपारा रामनगर खजुरी व परसिया आलम के सभी 09 माह से 5 वर्ष के बच्चों को खसरा रूबेला की बीमारियों से बचाव हेतु अतिरिक्त खुराक से टीकाकृत किया जा रहा है।
टीकाकरण की हकीकत परखने जनपद बहराइच के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.एस के सिंह व डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ विपिन ने हंसुवा पारा, राम नगर खजुरी के आधा दर्जन सत्रों पर इंकार परिवार के गृह भ्रमणकर परिजनों को समझाकर बच्चो का टीकाकरण कराया गया।
इस दौरान सीएचसी पयागपुर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष द्विवेदी बीपीएम अनुपम शुक्ल द्वारा भी पर्यवेक्षण व सहयोग किया गया टीकाकरण सत्र पर एएनएम सीएचओ,आशा संगिनी आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा सहयोग कर बच्चो को टीकाकृत किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

2 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

2 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

2 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

2 hours ago