संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग लखनऊ द्वारा 7 और 8 मार्च 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों में “एक दिन नारी के नाम” पुरूषों द्वारा महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम, “शक्ति संवाद” और “पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी” कार्यक्रम शामिल थे। इसके अलावा, “महिला बाजार” कार्यक्रम के तहत विकास भवन परिसर में महिला उद्यमियों के लिए स्टॉल लगाए गए थे।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आगनवाड़ी कार्यकत्री और अन्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में सामाजिक न्याय और जनकल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में आयोजित डीसीसी डीएलआरसी बैठक देवरिया के दौरान बैंकिंग व्यवस्था,…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026, रविवार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही कोपागंज ब्लॉक के नौसेमर गांव…