Categories: Uncategorized

युवाओं को बढ़ावा देते हैं खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन- गोंड

कारीगर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, बहराइच के सांसद ने किया प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के किसान पीजी कॉलेज परिसर में तीन दिनों से कारीगर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता चल रही है। फाइनल रविवार को कारीगर सुपर किंग और कारीगर रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुआ।टूर्नामेंट के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बहराइच के भाजपा सांसद डॉ आनंद कुमार गोंड रहे जबकि विशिष्ट अतिथि मराठी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उमेश पाटिल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल रहे। सांसद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन टूर्नामेंट का आयोजन बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैच का फाइनल खेला जा रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को बढ़ावा देते हैं। प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। सांसद ने कहा कि प्रतियोगिता जीतने का हौसला और जज्बा देता है। इस मौके पर कारीगर कमेटी के अध्यक्ष मनीष सोनी, महामंत्री मंथन पाटिल, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, उपाध्यक्ष नीरज सोनी, मंत्री पंकज सोनी, उप मंत्री शिव शंकर सोनी, सराफा व्यापार के दीपक सोनी दाऊ जी, सुमित खन्ना, सतेंद्र रस्तोगी, दीपक सोनी उर्फ ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

31 minutes ago

पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…

32 minutes ago

बिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों से जवाब तलब

पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…

1 hour ago

सुबह की व्यस्त घड़ी में एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम फेल, उड़ानों पर सीमित असर

एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…

1 hour ago

खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान सफल, बच्चों को लगा एमआर टीका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…

2 hours ago

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

2 hours ago