Categories: Uncategorized

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर-रसड़ी, नवानगर बलिया द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोथ गॉव में किया गया। यह मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को हर वर्ष मनाया जाता है इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य कि प्रति लोगों को जागरूक करना। हर पॉच व्यक्ति में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में मानसिक स्वास्थ्य बीमारी के लक्षण से पीड़ित है।
इस अवसर पर सिंधराज ने बताया कि आज के वर्तमान परिवेश में हम विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है जैसे- बेरोजगारी, गरीबी, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि। इन समस्याओं के कारण हम मानसिक रूप से बीमार हो रहे है साथ ही यह हमारे सेहत पर गहरा प्रभाव डाल रहा है जिसके फलस्वरूप हमें चिंता, अवसाद, तनाव आदि मानसिक बीमारी पकड़ लेती है। हमें इन बीमारीयों के बारे में सचेत होना होगा। हमें अपने सेहत का विशेष खयाल रखना होगा जैसे- योगा, खान-पान, शारीरिक व्यायाम आदि। इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य का थीम ’कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन’ रखा गया है।
इस अवसर पर परमानन्द ने बताया कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) सीरोह, मध्य प्रदेश में स्थापना किया है जहॉ पर मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धी मूल्यांकन, निदान, पुनर्वास आदि कार्य संचालित है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चिंता , तनाव, अवसाद, आत्मघाती विचारों और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करने वाले लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए 24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन ’किरण’ शुरू की है।
इस अवसर पर सुनिल कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, पवन, अरविन्द्र, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

31 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

32 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

34 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago