Categories: Uncategorized

मुलायम सिंह यादव एक विचार -प्रो. रजनीकांत पांडेय

भारतीय राजनीति समाजवाद और नेताजी के विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

कौड़ीराम/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को कौङीराम में भारतीय राजनीति, समाजवाद और नेताजी के विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रोफेसर रजनीकांत पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विचार है आप उनसे क्या लेना चाहते हैं क्या सीखना चाहते हैं यह आपके ऊपर है गांधी जी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,डॉ लोहिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जो सपना था की महिलाएं राजनीति में बढ़-चढ़ का हिस्सा लें उसको आगे बढ़ने का काम माननीय नेता जी ने का किया। मुलायम सिंह यादव अपने आचरण व्यवहार और व्यक्तित्व के नाते नेताजी बने। हम सभी को नेताजी की तरह अनुशासित होकर राजनीति करना चाहिए समाज के गरीब दुखियो, मजदूरों की मदद करनी चाहिए। यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि बांसगांव की धरती समाजवादियों की रही है नेताजी गरीबों मजदूरों की आवाज थे। गोष्टी को संजय पहलवान, अवधेश यादव, गवीश दुबे, सुमन पासवान, अनुराग श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सैथवार,अलिमुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक रामप्रवेश यादव तथा संचालन राम अजोर मौर्य ने किया ।इस मौके पर सीताराम गौड़,मुलायम यादव, भीमराव, अमरनाथ यादव, ओमकार यादव, जितेंद्र निषाद, आनंद यादव,सत्येंद्र यादव, परमेश्वर राय, इकबाल अहमद, रमाकांत शर्मा, मनोज यादव, विनोद यादव, ईश्वरचंद्र मद्धेशिया, दिनेश यादव, मुन्ना यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

19 seconds ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

7 minutes ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

30 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

35 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

41 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

46 minutes ago