बरहज/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को बरहज तहसील परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश पासवान ,व विशिष्ट अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका रहे।
बुधवार को तहसील परिसर में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका द्वारा प्रांगण में पाकर ,गुलमोहर,बरगद ,कदम ,पीपल ,आदि का पेड लगाया और वही वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के अंतर्गत आज प्रकृति में हो रहे बदलाव व आपदा तथा मौसम के प्रभाव को रोकने के लिए, हम सभी के जीवन में वृक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। सांसद लोगो से अपील किया कि
पर्यावरण दिवस पर आप सभी लोग एक एक वृक्ष जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर देवरिया एसडीओ जगदीश आर, उपजिला अधिकारी योगेश कुमार गौड़ ,नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, एडवोकेट, रेंज ऑफिसर बरहज रविन्द्र सिंह , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह उर्फ राजा ,मंडल अध्यक्ष अभयानन्द तिवारी ,देहात मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद ,मोहन पाठक, अमरेंद्र गुप्त, विवेक गुप्ता ,संजय पासवान, मोहन पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…
फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…
1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…
1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…
आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…