डायरिया रोको अभियान पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

बच्चों को मिलेगा ORS और जिंक का सुरक्षा कवच

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ‘डायरिया रोको अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाना और जन्म से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में इसके प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों के परिजनों को ओआरएस (ORS) व जिंक टैबलेट्स के पैकेट वितरित करेंगी। यह अभियान बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. यादव ने बताया कि अभियान में जिले की कुल जनसंख्या का 10% लक्षित करते हुए, जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को ओआरएस व जिंक उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है। यह वितरण पूरी तरह क्षेत्रवार आंकड़ों के आधार पर होगा।कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दिया जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago