कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार स्थापना में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा संचालित, रोजगारपरक योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा 24 मार्च शुक्रवार को अपराह्न 12.30 बजे, डी एम एकेडमी कालेज बलुचहा रोड पडरौना जनपद कुशीनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के बेरोजगार युवा उपस्थित होकर भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। स्वरोजगार स्थापना में रुचि रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता की प्रति के साथ उपस्थित होकर सरकार की रोजगार परक योजना से अवगत होकर लाभ उठा सकते है।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…