विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहतवार नगर पंचायत के बहुचर्चित बड़ा पोखरा के समीप स्व बद्रीनाथ सिंह सामुदायिक केंद्र पर बुधवार के दोपहर आजादी के महानायक बाबू बीरबल कुंवर सिंह की167वी विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज सिंह राजू, व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शंभू नाथ सिंह रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत बीरबल बाबू कुंवर सिंह के तैलचित्र पर सभी विशिष्टजनो द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा बीरबल बाबू कुंवर सिंह की विजयोत्सव कार्यक्रम पर सभी ने प्रकाश डाला ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि बाबू कुंवर सिंह की इस ऐतिहासिक धरोहर पर उनके विजयोत्सव कार्यक्रम मे इसका मैं साक्षी रहा हूं ।पढ़ाई पीरिएड की याद को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी ने बाबू कुंवर सिंह के बारे में अनेकों किताब पढ़ा लेकिन इस धरती पर किताबों में उनका जिक्र नहीं मिल पाया यह हम सभी के लिए दुर्भाग्य की बात है बताया कि लड़ाई के दरमियांन अगर बाबू कुंवर सिंह का उम्र उसे समय अगर 40 वर्ष होता तो हमारा देश 1857 में ही आजाद हो गया होता वह पुरुष महान है जो 80 साल के उम्र में चंद सैनिकों की टुकरी साथ‌ 107 अंग्रेज सैनिकों को मुडीकटवा नामक स्थान पर काफी संघर्षों के बाद मौत के घाट उतार दिया था चैयरमैन प्रतिनिधि पंकज सिंह राजू ने कहा कि आज मैं इस कार्यक्रम में शपथ लेता हूं कि अगले साल इस विजयोत्सव कार्यक्रम में बाबू कुंवर सिंह के ननिहाल स्थित जमीन पर उनकी धातु मिश्रित आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा जिसके हम सभी साक्षी रहेंगे उन्होंने अपने नगर के विकास में सभी सम्मानित जनों से सहयोग की अपील किया इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर शंभू नाथ सिंह, हीरालाल वर्मा ,अजीत सिंह, सभासद राजाबाबू सिंह, सभासद विनय गुप्ता ,सभासद रंजीत वर्मा ,सभासद सुभाष सिंह ,सभासद आशीष गुप्ता, सभासद राणा प्रताप सिंह ,सभासद लक्ष्मण सिंह, दीपक मिश्रा ,अजीत सिंह दीक्षित ,जागेश प्रसाद, डा उपेंद्रनाथ सिंह, जमशेद अहमद इत्यादि रहे । अध्यक्षता आनंद सिंह पिंटू संचालन अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु नितेश उपाध्याय तथा सभी का आभार संस्थान के संस्थापक धर्मात्मा सिंह ने व्यक्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत, तारिक रहमान बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश आम चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण एशिया की राजनीति…

13 minutes ago

पुलिस का अलर्ट मोड, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: देवरिया में सुबह 5 बजे से पुलिस अलर्ट, 314 लोगों व…

14 minutes ago

फर्रुखाबाद के कर्बला में तोड़फोड़ और आगजनी, कब्र क्षतिग्रस्त

फर्रुखाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ)…

18 minutes ago

श्री राम कथा में श्रद्धा का सैलाब

श्री राम कथा का सातवां विश्राम: भक्ति, भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत महायज्ञ सिकंदरपुर/बलिया…

58 minutes ago

आगरा: वेलेंटाइन वीक में पति की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव में वेलेंटाइन वीक के दौरान…

1 hour ago

एसपी अनुज चौधरी ने अभिनेता राजपाल यादव की मदद को बढ़ाया हाथ

फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित Anuj Chaudhary ने बॉलीवुड अभिनेता…

1 hour ago