कांग्रेसियों ने किया एकौना दलित बस्ती में सहभोज का आयोजन

बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम का हुआ समापन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आजादी के नायक बाबू जगजीवन राम के पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम एकौना दलित बस्ती में सहभोज के आयोजन के साथ हुआ। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि बाबू जगजीवन राम हमेशा छुआछूत व आडम्बर के घोर विरोधी रहे। आजादी की लड़ाई से लेकर समाज के उपेक्षित वर्ग को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके किए गए कार्यों के कारण आज दलित व पिछड़ा वर्ग सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता मजबूत होता है।समाज मे फैले कुरीतियों का नाश होता है।कांग्रेस सदैव दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। कार्यक्रम में दलित व सर्वसमाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,दीनदयाल यादव,गोविंद मिश्र,प्रेमलाल भारती,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,सत्यम पाण्डेय,परमानन्द प्रसाद,डॉ रमेश कुशवाहा, रामबड़ाई प्रसाद,डब्लू भारती, रामप्रताप प्रसाद,जितेंद्र कुमार, बिकाऊ प्रसाद,दुर्गेश कुमार, रामप्रीत, राहुल,विनय कुमार, अरुण कुमार, रोहित प्रसाद,रामदवन प्रसाद,आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

60 minutes ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

1 hour ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

1 hour ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

1 hour ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

1 hour ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

1 hour ago