सिकंदरपुर/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा) अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के अवसर पर सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर द्वारा व्हीलचेयर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्या-ममता प्रजापति ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग बन्धु को व्हीलचेयर के उपयोग के बारे में जानकारी नहीं है एवं उनके जीवन में व्हीलचेयर के सकारात्मक प्रभाव का क्या है? इस विषय में अवगत नहीं है। आज समुचे विश्व व्हीलचेयर दिवस के रूप में मना रहा है। दिव्यांगजनों की स्वतंत्रता के साथ आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने, व्हीलचेयर गतिशीलता संबंधी चुनौतियों वाले व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज भी हमारे देश में बहुत से दिव्यांगजन है जिनके पास अभी भी इस आवश्यक उपकरण तक पहुंच नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस न केवल उत्साह से मनाने का दिन है, बल्कि उन लोगों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का भी अवसर है जो समुदाय बाधारहित वातावरण बनाने का समर्थन करते है।
इस अवसर पर अतुल कुमार, अनुराग मनी, संदीप कुमार प्रजापति, सुनिल कुमार प्रजापति, अवधेश यादव, नागेद्र यादव, पवन, आनन्द यादव, सतीश आदि एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…