सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि सभी पार्टियों ने अभी से अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में “शोषित वंचित जागरण” महारैली का आयोजन 3 मार्च को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान में होने जा रहा है। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं लोकसभा सलेमपुर तथा महाराजगंज के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने दिया। बताया कि महारैली के आयोजन में लोकसभा सलेमपुर से हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बताया कि मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर महारैली में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद शेख अहमद अली ‘संजय भाई’ ने कहा कि आज यह पूरा देश जानता है कि गरीबों, शोषितों, मजदूरों तथा किसानों की आवाज बुलंद करने वाला सिर्फ एक ही नेता है ओमप्रकाश राजभर, निश्चित रूप से आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी परचम लहराएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, नजरूलबारी, मनोहर आदि मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने…
24 राजपूत रेजिमेंट में दी थीं सेवाएं, 26 वर्षों तक की देश की रक्षा; पत्नी…