जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस कप्तानगंज में आयोजित की गई।
शनिवार को तहसील समाधान दिवस में कुल 83 मामले आए जिसमें राजस्व विभाग 48, पुलिस – 10 विकास- 02 व अन्य 23 मामले शामिल थे। इनमें 11 मामलों का निस्तारण हुआ शेष मामले अवशेष रहे।
तहसील समाधान दिवस में आए मामलों में भूमि विवाद, घरेलू विवाद, भूमि पट्टा, अवैध अतिक्रमण, शौचालय नहीं बनने की शिकायत, मारपीट के मामले, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, राशन कार्ड संबंधित मामले प्रमुखता से आए।
जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए त्वरित समाधान कराने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा पिछले समाधान दिवस में आए मामलों के निस्तारण नहीं होने के कुछ शिकायतों पर तहसील के राजस्व की टीम को निर्देशित किया गया, कि तहसील समाधान दिवस में आए मामलों का ससमय निस्तारण करें। उन्होनें कहा कि किसी भी दशा में फरियादियों की समस्या का समय से समाधान हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत व सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगणों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर तहसील कप्तानगंज परिसर में नगर पंचायत कप्तानगंज द्वारा नगर में गीले कूड़े के एकत्रीकरण हेतु ई-रिक्शा को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दे रवाना किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago