अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट कैंपियरगंज को हराकर महानगर विजेता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-19वर्षीय जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में जुबिली के खेल मैदान पर संपन्न हुई। इसमें मात्र महानगर एवम कैंपियरगंज की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मुकाबला महानगर और कैंपियरगंज के मध्य हुआ पहले बैटिंग करते हुए महानगर ने 15 ओवर में अमन 21, आदित्य 32, रिशु 14, हिमांशु 21, आर्यन 11 रनों के योगदान पर 125 रन बना कर कैंपियरगंज को 126 रन का जीत के लिए लक्ष्य दिया।
जवाब में उतरी कैंपियरगंज की टीम 15ओवर में 65 रन ही बना सकी जिसमें हरि ओम 30 बॉल पर 21 रन का योगदान रहा, महानगर की तरफ से पीयूष, सिद्धार्थ और अंकित ने दो-दो विकेट लिए। जबकि अमन एक विकेट लेने में कामयाब रहे। कैंपियरगंज की तरफ से चंचल और अमरनाथ ने तीन-तीन विकेट और विनीत ने एक विकेट लिया।
राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य किरण कुमार ओरेतो ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, और अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ सरोज , एमपी इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षक कृष्णकांत यादव, अभय प्रताप सिंह, मारवाड़ इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ओमप्रकाश धर द्विवेदी, नीलम, किशोर कुमार जायसवाल, विवेकानंद मिश्रा, चंद्रेश, शिव शंकर मल्ल आदि मौजूद रहे।
उक्त आशय की सूचना राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ अरूणेंद्र राय ने दी है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

5 minutes ago

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…

7 minutes ago

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

18 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

18 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

22 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago