कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील कसया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
तहसील समाधान दिवस के अंतर्गत राजस्व विभाग के 32 प्रार्थना पत्रों में 5 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा पुलिस विभाग के 8 एवं विकास विभाग के 9 तथा अन्य विभागों के साथ प्रकरण आए, इस प्रकार कुल 56 मामलों में से 5 का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष प्रार्थनापत्रों हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम गठित कर व पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में संतुष्टिपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि समय सीमा के अंदर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को टीम बनाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर उपजिधिकारी कसया, क्षेत्राधिकारी कसया, तहसीलदार कसया ,परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण व तहसील के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…