उत्तरोत्तर विकास का पायदान है विदाई

परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों का आयोजित हुआ विदाई समारोह

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम के राजनीति विज्ञान परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों का शनिवार को कांफ्रेंस हाल में विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके हुआ। मंगलाचरण रोहित कुमार ने तथा सरस्वती वंदना दीपशिखा निषाद ने प्रस्तुत किया। जबकि स्वागत एवं विदाई गीत प्रेमा मिश्रा ने प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों का विदाई उत्तरोत्तर विकास का पायदान है। आप यहां से जहां भी जाएं ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें कि महाविद्यालय एवं शिक्षको का नाम रोशन हो। कार्यक्रम को डा.मंजू यादव, डॉ.अरविन्द पांडेय, डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। तत्पश्चात एम.ए अंतिम वर्ष के छात्रों को विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन अनुप कुमार गुप्ता तथा रोहित कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोनाली सोनकर, शालू जायसवाल, वंदना यादव, सोनी मद्धेशिया, रंजना यादव, श्रेया तिवारी, स्वीकृति पांडेय, रविंद्र कुमार, अमरनाथ सोनकर, पंकज जायसवाल, शुभम कुमार वत्स, शैलेश चौहान, प्रिंस उपाध्याय, मोहम्मद शोएब, सुधीर गौतम, राहुल जयसवाल, सुंदरम तिवारी, आकाश विश्वकर्मा, सोगरा खातुन, विनिता मिश्र, सूर्य प्रकाश तिवारी, दीपशिखा निषाद, विजय चौहान, शिवम आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 minute ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

52 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

57 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago