विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर के मार्गदर्शन में 26.04.2023 को अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण/विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में बन्दियों को प्ली बार्गेनिंग,सीआरपीसी 436 ए, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं नशीली दवाओं के घातक दुष्परिणामों और रिट पिटीशन 4/21 के तहत आपराधिक मामलों में जमानत गारंटी के नीति निर्धारण के बावत बन्दियों हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ द्वारा विधिक सहायता उपलब्ध किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान बन्दियों से उनके मुकदमें की विधिक प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में कुल 745 बन्दी निरुद्ध है। जिसमें कुल 21 महिला बन्दी है, तथा किशोर बन्दियों की संख्या 19 है।
अभिनय कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,मऊ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हेतु अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी की गयी है, उक्त को दृष्टिगत रखते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 13.05.2023 के स्थान पर 21.05.2023(दिन रविवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत में वादकारी गण अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठाये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago