बीएसएस परशुराम सेना की संगठनात्मक बैठक कोपागंज में सम्पन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना के संगठनात्मक बैठक कोपागंज गौरीशंकर जी के मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएस परशुराम सेना उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष पं.अजीत कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में परशुराम सेना आजमगढ़ के संरक्षक पं अरुण कुमार पाण्डेय मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पुर्वांचल प्रभारी पंकज पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष पं संजय मिश्रा को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य कुशलता और जनपद में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय नें कहा की आज के समय में ऐसे अराजाकतत्वों का हौसला प्रखर हो रहा है जो की आये दिन ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक बयानबाजी करके अपनी राजनितिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं, पर ऐसे लोगों को शायद यह ज्ञात नहीं है की उनको मुहतोड़ जवाब देने के लिए बीएसएस परशुराम सेना सदैव तत्पर है। वहीं संगठन के पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय नें कहा की अगर ब्राह्मण समाज पर कोई भी अनावश्यक बयानबाजी करते पाया जाता है तो हम उसपर प्रशासनिक दण्डात्मक कार्यवाही करवाने के लिए सक्षम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम सेना म‌ऊ के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे ने बताया कि विगत दिनों एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी, जिस पर हमारे संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दण्डात्मक प्रसाशनिक कार्यवाही करवाई गई। जिसके लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें रविवार को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में परशुराम सेना मऊ के जिला मंत्री अजय तिवारी व जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण मानस तिवारी नें संगठन को मजबूत करने व स्वजातिय बन्धुओं को जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर पुर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, परशुराम सेना के जिला कार्यसमिति सदस्य राम बदन पाण्डेय, दिपक तिवारी हरिहर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

24 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

44 minutes ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

9 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

14 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

14 hours ago