आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश प्रदान किये जाने हेतु जिला व मण्डल स्तरीय चयन का आयोजन

24 एवं 25 जुलाई, 2023 को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय के अधीन, विभिन्न स्टेडियम में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु 12 वर्ष एवं 15 वर्ष के कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन/ट्रायल 27 एवं 28 जुलाई, 2023 को के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में निर्धारित किया गया है, तथा जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल निम्न प्रकार आयोजित होंगें।
खेल का नाम (आयु वर्ग)
तैराकी बालिका वर्ग( 12 वर्ष से कम),बैंडमिन्टन बालिका वर्ग (15 वर्ष से कम),बास्केटबाल बालक/बालिका वर्ग (15 वर्ष से कम ),तीरंदाजी बालक/बालिका (15 वर्ष से कम) ,कुश्ती बालिका वर्ग (15 वर्ष से कम),वलीबाल बालिका वर्ग (15 वर्ष से कम ) का जिला स्तर चयन/ट्रायल 24 जुलाई, 2023 प्रातः 09ः00 बजे, व मण्डल चयन/ट्रायल 25 जुलाई, 2023 प्रातः 09ः00 बजे से आयोजित किया गया है।
क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने जनपद कुशीनगर के इच्छुक बालक/बालिकाओं को अवगत कराया है कि, निर्धारित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में समय से उपस्थित होकर भाग ले सकते है। जिसके लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार की प्रति आयु की पुष्टि हेतु स्कूल/विद्यालय द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति लाना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रूपया 10/- मात्र नगद कार्यालय में जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है अथवा खेल विभाग की वेबसाईट upspogrts.gov.in/sportsdirectorate पर भी उपलब्ध है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 minutes ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

20 minutes ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

2 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

3 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

3 hours ago

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

4 hours ago