मिशन शक्ति (फेज-4) अभियान के अन्तर्गत बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)  मिशन शक्ति (फेज-4) अभियान के अन्तर्गत निदेशालय महिला कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित गतिविधि के अनुसार बाल अधिकार सप्ताह का कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सिरजम वि०ख० बैतालपुर जनपद देवरिया में किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग के मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक / काउन्सलर, वन स्टाप सेन्टर देवरिया द्वारा दत्तकग्रण के अतिरिक्त मिशन वात्सलय योजना के मुख्य घटकों यथा बाल देखरेख संस्थाओं, स्पॉन्सरशिप, फास्टरकेयर, आफ्टरकेय, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाईन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मंशा सिंह, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा बच्चों से सम्बंधित कानूनों यथा किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण ), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम आदि मुख्य प्रावधानों पर आमजन को जागरूक किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वीमेन पावर लाईन 1098 वन स्टाप सेन्टर 181 पुलिस आपात कालीन सेवा – 112, सी0एम0 हेल्प लाईन 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री वर्षा सिंह, मनो0 सा0का0 स्वास्थ्य विभाग देवरिया, आंगनवाडी कार्यकत्री एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago