मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत जनपद मऊ की 22 सदस्यीय टीम श्रावस्ती जनपद का अध्ययन भ्रमण कर स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े नवाचारों को समझकर वापस लौटी। इस भ्रमण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और ओएसआर (Own Source Revenue) बढ़ाने के सफल मॉडलों का अवलोकन करना था।
टीम में पंचायती राज विभाग के जिला सलाहकार अंकित कुमार सिंह (IEC/HRD), विकास सिंह (SLWM), एडीओ पंचायत अमरीश त्रिपाठी, पंकज मल्ल, आयुष शाही, कंसलटिंग इंजीनियर चंदन व सविता सिंह के साथ छह ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे।
डीपीआरसी भिनगा, श्रावस्ती में वरिष्ठ फैकल्टी एवं जिला सलाहकारों द्वारा सीएससी संचालन, बायोगैस यूनिट, जैविक खाद उत्पादन और ओएसआर आधारित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
टीम ने ग्राम पंचायत टंडवा महंत में बायोगैस यूनिट एवं ‘तथागत’ ब्रांड जैविक खाद उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया, जहां जैविक खाद से अब तक लगभग 30 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। इसके साथ ही कटरा में ग्रे व ब्लैक वॉटर प्रबंधन और चहलवा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भ्रमण कराया गया।
यह मऊ श्रावस्ती एक्सपोजर विजिट जनपद मऊ में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…
साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…