Categories: Uncategorized

100 करोड़ की 11.887 एकड़ जमीन मूल खाते में स्थानांतरित करने का आदेश जारी

संबंधित खातेदारों ने कूटरचित कर गलत तरीके से दर्ज कराया था अपना नाम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) अपर उप जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर कोर्ट द्वारा लगभग 100 करोड़ मूल्य के 11.887 एकड़ जमीन को उनके मूल खाते में स्थानांतरित करने के आदेश संबंधित कोर्ट द्वारा जारी किए गए हैं ।उपरोक्त सभी भूमियों पर संबंधित खातेदारों द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेज के माध्यम से गलत तरीके से अपना नाम दर्ज कर लिया गया था जिसे खारिज करते हुए उक्त भूमियों को वापस उनके मूल सुरक्षित खातों में स्थानांतरित करने के आदेश संबंधित पीठासीन अधिकारी ने दिए। यह सभी भूमिया स्थानीय निकाय नगर पालिका परिषद एवं ग्राम सभा की हैं। अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट द्वारा ग्राम जहांगीराबाद में एक भीटा की कुल 7 गाटा जिनका रखवा 3.69 एकड़ अर्थात 5.98 बीघा है,एक बाहा तीन गाटा जिसका रकबा 0.41 एकड़ अर्थात लगभग 0.664 बीघा है। इसके अलावा एक पोखरी जो 1.340 एकड़ की है।इस प्रकार ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में कुल 5.44 एकड़ अर्थात 8.813 बीघा की जमीन से संबंधित खातेदारों का नाम खारिज कर ग्राम सभा के खाते में हस्तांतरित की गई है। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी न्यायिक के कोर्ट से भड़कुंआ पट्टी एवं भदेसरा में क्रमशः एक गाटा जो 1.035 एकड़ अर्थात 1.67 बीघा तथा पोखरी के कुल 5 गाटा जिनका रकबा 5.412 एकड़ अर्थात 8.73 बीघा है, को संबंधित खातेदारों का नाम खारिज करते हुए स्थानीय निकाय के खातों में हस्तांतरित करने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत जहांगीरा बाद में लगभग 150 खातेदार थे तथा भट कुआं पट्टी में तीन एवं भदेसरा में कुल 7 खातेदारों ने फर्जी कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उक्त स्थानीय निकायों की जमीनों पर अपना नाम दर्ज करा कर निर्माण आदि कार्य कर लिए थे। इस प्रकार अपर उप जिला अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट से कुल रकबा 11.887 एकड़ अर्थात 19.25 बीघा की जमीन से संबंधित खातेदारों का नाम खारिज करते हुए संबंधित निकायों के खाते में हस्तांतरित किया गया है। इन जमीनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ है।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

2 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

3 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

3 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

3 hours ago