विपक्षी सांसदों का चुनाव आयोग मार्च विफल, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान कथित “वोट चोरी” के आरोपों के खिलाफ सोमवार को संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें संसद परिसर से बाहर निकलने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत, सागरिका घोष सहित कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया।

मार्च में शामिल नेताओं का कहना था कि वे चुनाव आयोग को एसआईआर के खिलाफ एक दस्तावेज सौंपना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हकीकत यह है कि हम अपनी बात नहीं कह सकते। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के अधिकार की लड़ाई है। हम साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, “हिम्मत हुई है। सरकार कायर है।” वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “जब तक लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर संदेह है, तब तक चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नुकसान होता रहेगा। इन संदेहों को दूर करने में ही आयोग का हित है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को पहले ही पत्र लिखकर शांतिपूर्ण मार्च की जानकारी दी थी, लेकिन आयोग ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि सभी विपक्षी सांसद सामूहिक रूप से दस्तावेज सौंपें, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि केवल 30 सांसद ही आ सकते हैं। हमें यहीं रोक दिया गया है और चुनाव आयोग तक नहीं जाने दिया जा रहा।”

पुलिस द्वारा रोके जाने और नेताओं को हिरासत में लेने के बाद इंडिया ब्लॉक सांसदों ने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

फोटो सौजन्य से ANI

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago