एफपीओ/सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट पाने का अवसर

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कृषि विभाग ने प्रदेश के पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और सहकारी समितियों के लिए 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इच्छुक संस्थाएं 14 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उप कृषि निदेशक, आगरा श्री मुकेश कुमार ने बताया कि यह योजना केंद्र पोषित ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयलसीड्स)’ के तहत वर्ष 2025-26 के लिए संचालित है। चयनित एफपीओ/सहकारी समितियों को ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर प्रोजेक्ट लागत का 33 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम ₹9,90,000) प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए पात्र वही एफपीओ होंगे जो कम्पनी अधिनियम/सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकृत हों। कम से कम 3 वर्ष का संचालन अनुभव रखते हों। 200 कृषक सदस्य हों। पिछले 3 वर्षों में औसत कारोबार ₹9 लाख से अधिक हो। किसानों की ₹3 लाख की इक्विटी हो। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो जनपद स्तरीय समिति द्वारा ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने प्रदेश के एफपीओ और सहकारी समितियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर आवेदन करें।

Karan Pandey

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

6 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

6 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

7 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 hours ago