तोरिया (लाही) फसल के निःशुल्क बीज मिनीकिट हेतु 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में एक और पहल करते हुए कृषि विभाग ने ‘‘निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम’’ के तहत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम बीज मिनीकिट मुफ्त देने की घोषणा की है। उप कृषि निदेशक, श्री मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक व पंजीकृत कृषक विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। यदि आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो जाती है तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनीकिट मिलेगा। चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा। श्री कुमार ने किसानों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं और समय रहते पोर्टल पर अपना आवेदन पंजीकृत कराएं। यह योजना न केवल तिलहन उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगी बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि करेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago