मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन जारी-विपिन पाण्डेय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है जिसमें यूपीएससी, यूपीपीएसी, नीट, जे ई ई, एन डी ए, सी डी एस,की कोचिंग बुद्धा इण्टरमीडिएट कालेज, कुशीनगर के कमरा नं0 23 व 24 में संचालित की जा रही है। उ0प्र0 सरकार द्वारा यह कोचिंग निःशुल्क संचालित किया जाता है, जिसमें विषयवार अनुभवी अध्यापकों द्वारा लेक्चर प्रदान किया जाता है, तथा जनपद के • आई०ए०एस० एवं पी०सी०एस० अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को नोट्स एवं निःशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप पढ़ने हेतु इच्छुक हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है जिसके तहत आप विषय विशेषज्ञों द्वारा अच्छा मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। जो लेक्चर आपको प्राईवेट कोचिंग सेण्टर में फीस देकर प्राप्त होता है, यहाँ पर निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आपका सेलेक्शन लोकल काउंसलिंग द्वारा किया जायेगा।
इच्छुक छात्र/छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर में किसी भी कार्यदिवस में तथा बुद्धा इण्टरमीडिएट कालेज, कुशीनगर में प्रत्येक दिन अपरान्ह 3:30 से 5:00 बजे तक करा सकते हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

8 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago