मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर मार्ग पर खुले में मांस बिक्री से आस्था आहत, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी संकट

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
शहर के प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खुले में संचालित मांस की दुकानों को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। परशुराम चौराहा से लेकर हनुमान मंदिर तक सीसी रोड के किनारे कई स्थानों पर मांस की बिक्री होने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानों के सामने सड़क पर ही बांस गाड़कर पशु कटान किया जा रहा है, जिससे सड़क पर खून और अवशेष फैल जाते हैं। इससे न केवल दृश्य अत्यंत पीड़ादायक हो जाता है, बल्कि आसपास दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। विशेष रूप से बीनू मार्बल की दुकान के सामने की स्थिति को लेकर नागरिकों ने चिंता जताई है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मार्ग मंदिर का प्रमुख रास्ता होने के कारण आस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में खुले में मांस बिक्री और कटान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। साथ ही यह नगर की स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए इस मार्ग से मांस बिक्री को हटवाया जाए, वैकल्पिक और निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धा-सम्मान से भरा वातावरण बना रह सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

5 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

5 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

5 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

7 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

7 hours ago