विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने फीता काटकर किया स्वास्थ्य सेवा का शुभारम्भ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा ब्लाक के विशुनपुर बाजार में स्थित न्यू पीएचसी पर सामान्य ओपीडी सेवा गुरुवार से शुरू हो गई। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने फीता काटकर स्वास्थ्य सेवा का शुभारम्भ किया। ओपीडी सेवा शुरू होने पर पहले दिन मरीजों की संख्या 25 रही ।
इस दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य ऐवाएं शुरू की गई हैं। अब इस क्षेत्र के लोगों को इलाज की सुविधा स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने लगी है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के साथ मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी जा रहीं हैं। जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती के लिए प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में चार बेड का अस्पताल बनने से ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही मरीजों को अस्पताल में ही भर्ती कर चिकित्सक इलाज शुरू किया जायेगा। धीरे-धीरे टीकाकरण, मातृ शिशु कल्याण, पैथलाजी सहित सभी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस मौके पर एमओआईसी डॉ प्रभात रंजन, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, सीएचओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

8 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago