ई-केवाईसी पूर्ण किसानों को ही मिलेगी किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी संदीप कुमार ने किसान भाइयों के सूचनार्थ बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुआ है कि आगामी किस्त उन किसानों को प्राप्त होगी, जिनकी ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। जिन किसान भाइयों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनको आगामी किस्त के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। ई-केवाईसी का कार्य किसान भाई किसी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। जन सेवा केंद्र पर अपने आधार कार्ड एवं आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को लेकर जाए। साथ ही ई-केवाईसी कराने के लिए भारत सरकार के द्वारा एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया हैl यह मोबाइल ऐप “गूगल प्ले स्टोर पर “पीएम किसान जी ओ आई” के नाम से डाउनलोड हो जाएगा एवं पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस “मोबाइल एप” के बारे में अपने विकास खंड के कृषि विभाग के कर्मचारियों अथवा ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में भी जानकारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत में अलग-अलग तिथियों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित हो रहे हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील किया है कि अपने ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने पीएम किसान संबंधित समस्या का समाधान कराएं। साथ ही अपने ई-केवाईसी को अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त निर्वाध रूप से प्राप्त होती रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

1 hour ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

1 hour ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

1 hour ago

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता: एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को 2 वर्ष की सजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…

2 hours ago

डीएम ने वीसी के जरिए परखी अधिकारियों की हाजिरी, जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्ती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…

2 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक…

2 hours ago