जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने दलितों के एकजुट होने का लिया संकल्प -बृजलाल खाबरी
भाजपा दलितों,पिछड़ों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है- बृजलाल खाबरी
लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
देश में आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने की साजिश लगातार रची जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी देश भर में संविधान को बचाने के लिए आवाज उठा रही है। सिर्फ वोट बैंक मानने वाले लोग आज दलितों, पिछड़ों के हक में आवाज उठाने के बजाए चुप्पी साधे हैं, दलितों पिछड़ों के हक और हकूक के लिए और संविधान की रक्षा के लिए उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’’ का आयोजन कर रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के साथ आगे आना होगा। उक्त उद्गार उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद ने मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के संतकबीर आश्रम में ‘‘वृहद स्तर पर आयोजित जाटव समाज के बुद्धिजीवी सम्मेलन’’ में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री जी0पी0 पुष्कर एवं संचालन बच्चन सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण से हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को अंग्रवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आजाद पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर के सवाल पर कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसे फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया जाता है, या अन्य तरीके से प्रताड़ित किया जाता है। लेकिन क्या कारण है कि चन्द्रशेखर जो भाजपा के खिलाफ इतना कुछ बोलते हैं, उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होता है यह रिश्ता क्या कहलाता है?
जाटव समाज के इस बुद्धिजीवी सम्मेलन में जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि बहुजन समाज पार्टी संविधान और समाज की रक्षा करने में पूरी तरह असफल है। बसपा मुखिया अब तो दलितों पर होने वाले अत्याचारों पर भी मौन रहती हैं। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि समाज का नुकसान हो रहा है संविधान को कौन बचाने वाला है,
इस पर काफी चिन्तन मंथन के उपरान्त वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान, लोकतंत्र एवं समाज की रक्षा केवल राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी ही करती दिख रही है। ऐसे में दलित समाज को पूरी ताकत के साथ कांग्रेस से जुड़ने की जरूरत है।
जाटव बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सदस्य विधान परिषद धर्म प्रकाश भारती, प्रताप सिंह आजाद, डा0 राम शरण राकेश, बांकेलाल चौधरी, प्रताप सिंह कौशल, ईश्वर चन्द्र, जय किशन, राजेन्द्र प्रसाद, इंजी. आर.एस. मौर्या, रामदत्त दिवाकर, लक्ष्मी नारायण सिंह, भरत लाल, बाबा चरन दास, कैलाश चन्द्र स्वरूप, अशोक कुमार गौतम, रामवीर सिंह,जगमोहन सिंह, मिक्की लाल, बी0आर0 कर्दम, राजेन्द्र प्रसाद सहित हजारों की संख्या में जाटव समाज के लोग मौजूद रहे।
अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…
डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…