मनुष्य के इच्छा शक्ति के आगे बड़े से बड़े चट्टानें भी मोम बन जाती हैं- विजय पाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मनुष्य अपने दृढ़ संकल्प से बडे से बड़े चट्टानों को भी मोम के समान मुलायम बना देता है, एवं अपने व्यक्तित्व को निखारने का अद्भूत उदाहरण बन जाता है उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय जय नगर नम्बर-2 पर विद्यालय निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने कही।
त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय जय नगर अपने अनूठे कार्यो को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है, विद्यालय की साफ सफाई एवं विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन वितरण सभी व्यवस्थाओं में विद्यालय क्षेत्र में अग्रणी है एवं अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बधाई के पात्र हैं।
विजय पाल नारायण द्वारा विद्यालय की व्यवस्था एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहना किया गया।
सोमवार को एमडीएम में रोटी सब्जी एवं फल बच्चों को दिया गया था,
निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर आए खण्ड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्र, श्रीराम जन्मभूमि की प्रतिमा, बालाजी का पेन डायरी दे कर सम्मानित किया गया।
एआरपी आशुतोष शर्मा ने कहा कि विद्यालय के प्रति जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस काफी परिश्रम करते हैं एवं विद्यालय को सजाने संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र आशा देवी,आशा यादव,अर्चना त्रिपाठी, खुशहाली,माला,मीना देवी एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago