सिर्फ कांग्रेस को है देश के गरीबों दलितों पिछड़ों के विकास की चिन्ता – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यालय पर हुआ नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश के सभी वर्गों का चौमुखी विकास हुआ है।देश के दबे कुचले गरीबों व दलितों के विकास की चिन्ता सिर्फ कांग्रेस को ही है।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से पूरे देश की आम जनता परेशान है। अब कांग्रेस के तरफ लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास सभी नवनियुक्त पदाधिकारी करेंगे।कांग्रेस के बिना इस देश का लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता है। जिला सचिव शमशुल आजम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समाज के हर वर्ग की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी। जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि दलित वर्ग का सबसे ज्यादा उन्नति कांग्रेस ने ही किया है। स्वागत करने वालों में सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथी प्रसाद,बदरे आलम,सत्यम पांडेय, रामविलास तिवारी, उदयनारायण तिवारी, मोहन प्रसाद,मनीष रजक,डॉ याहिया अंजुम, चुन्नू श्रीवास्तव, पृथ्वीनाथ पांडेय, रणजीत शुक्ला,अवधेश यादव ,मनोज पांडेय, सुरेंद्र यादव, विजयलाल, अभिमन्यु पांडेय,पीयूष कांक्षी, पिंटू कुमार, सैयद फिरोज अहमद, कार्तिकेय तिवारी ,रामवीर ,दयाशंकर यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

14 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

15 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

15 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

15 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

15 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

15 hours ago