कांग्रेस ही कर सकती है लोकतंत्र और संविधान की रक्षा – केशवचन्द यादव

चकरवां बहोरदास में हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत उमड़ी भीड़

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर विकसित बनाने का कार्य किया है। कांग्रेस ही कर सकती है लोकतंत्र व देश की रक्षा उक्त बातें क्षेत्र के चकरवां बहोरदास स्थित नाना जी सहदेव इंटर कॉलेज के प्रांगण में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल देश में नफरत फैलाने का काम कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस उनके इरादों को सफल नही होने देगी। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि आज भाजपा ने सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ने का कुचक्र रच रही है जिसे कांग्रेस सफल नही होने देगी। बहुत ही त्याग और तपस्या के बाद मनीषियों ने संविधान का निर्माण किया है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की देन है कि समाज का हर वर्ग सम्मान का जीवन जी रहा है। दलितों ,पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने वाली कांग्रेस है। आयोजक नेता विधानसभा भागीरथी प्रसाद ने कहा कि समय आ गया है कि जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाया जाए। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, जनार्दन वर्मा,अब्दुल जब्बार, जगरनाथ यादव,मार्कण्डेय मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,मानवेन्द्र तिवारी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, मनीष रजक, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,वजीर अहमद,डॉ रमेश कुशवाहा, प्रमिला प्रियम्बद कांक्षी, नागेन्द्र शुक्ल, रविन्द्र मल्ल,धर्मेन्द्र पांडेय, सच्चिदानंद मिश्र,ध्रुव आर्य, परमानन्द,मनोज मणि, अवधेश यादव, जालन्धर पांडेय, सुच्चन खान,विजयलाल, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, रामस्वरूप गुप्त, विद्या सागर मिश्र, जयराम उपाध्याय, मोहन प्रसाद, मुकेश कांक्षी,सुरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

4 minutes ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

16 minutes ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

24 minutes ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

37 minutes ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

47 minutes ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

56 minutes ago