Categories: Newsbeat

माखन चोरी की लीला देख हर्षित हुए दर्शक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में वैष्णो धाम मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के, प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्रीशतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन रासलीला मंडली में कलाकारों ने बालकृष्ण द्वारा माखन चोरी लीला का मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक हर्षित हो गए।

लीला में भगवान श्रीकृष्ण जब चलने लगे तो पहली बार घर से बाहर निकले तब ब्रज से बाहर भगवान की मित्र मंडली बन गयी। सुबल, मंगल, सुमंगल, श्रीदामा, तोसन आदि उनके मित्र बन गये थे, सारी मित्रमण्डली मिलकर हर दिन माखन चोरी करने जाते। चोर मंडली के अध्यक्ष स्वयं माखन चोर श्रीकृष्ण थे। आज ‘चिकसोले वाली’ गोपी की बारी थी। भगवान ने गोपी के घर के पास सारे मित्रों को छिपा दिया और स्वयं उसके घर पहुँच गये। द्वार खटखटाने लगे। भगवान ने अपने बाल और काजल बिखरा लिया। गोपी ने द्वार खोला तो श्रीकृष्ण को खड़े देखा, गोपी बोली- “अरे लाला! आज सुबह-सुबह यहाँ कैसे? कन्हैया बोले- “गोपी क्या बताऊँ” आज सुबह उठते ही मैया ने कहा लाला तू चिकसोले वाली गोपी के घर चले जाना और उससे कहना, आज हमारे घर में संत आ गए हैं। मैंने तो ताजा माखन निकाला नहीं है। चिकसोले वाली तो बहुत सुबह ही ताजा माखन निकाल लेती है। उससे जाकर कहना कि एक मटकी माखन दे दो, बदले में दो मटकी माखन लौटा दूँगी।” इस बीच पहुंचे शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने दर्शकों को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश पाण्डेय, विमल चंद्र पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय ‘आडवाणी’, नीरज पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, रंजन पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, संजय कुमार पांडेय, राजकुमार पाण्डेय ‘नन्हे’, आशुतोष पांडेय, कन्हैया पांडेय, अंकुर पांडेय ‘गोलू’, विश्वामित्र गिरि ‘पट्टू’, राजेश पांडेय ‘लड्डू’, नितिन पांडेय, आशीर्वाद पांडेय, अनशन पांडेय, विशाल यादव, हरिलाल यादव, विभीषण यादव, रामाशीष प्रजापति, वीरराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

51 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

53 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

55 minutes ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

2 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago