चेम्बूर/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आर्य प्रतिनिधी सभा की प्रेरणा से आर्य वीर दल और आर्य समाज, चेंबूर के सहयोग से युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया । पतंजलि परिवार की ओर से युवाओं को योग और प्राणायाम सिखाया गया !
आर्य समाज चेंबूर के सुयोग्य पुरोहित के द्वारा बच्चों को यज्ञ का प्रशिक्षण दिया गया एवं हवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया ।
दिल्ली से आये वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक हरि सिंह ने बच्चों को कराटे,
सूर्य नमस्कार , भूमि नमस्कार , आर्चरी, गन शूटिंग, आसन, खेल कूद आदि बहुत सारी शिक्षा प्रदान की ।
आर्य वीर दल के महामंत्रीआचार्य धर्मधर ने धर्म की बहुत ही सुंदर परिभाषा बताते हुए कहा, जो जीवन में धारण किया जाता है वही धर्म है ।
आर्य वीर दल मुम्बई के संचालक नरेंद्र शास्त्री ने बच्चों को सिखाया कि हमारे माता-पिता हमारे भगवान होते हैं, इसलिए हमें उनका हमेशा ध्यान रखना है और उनके आदर्शो को आत्मसात करते रहना है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान एवं आर्य समाज चेंबूर के प्रधान वेद प्रकाश गर्ग ने, बच्चों के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । जबकी कार्यक्रम
शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…