सोमनाथ मिश्रा की रिपोर्ट
(राष्ट्र की परम्परा)
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारे जीवन को जितना आसान बनाया है, उतना ही जोखिम भरा भी बना दिया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत एक ऐसा ही गंभीर खतरा बनकर उभरी है, जो बच्चों से लेकर युवाओं और यहां तक कि वयस्कों को भी अपनी गिरफ्त में ले रही है। शुरू में मनोरंजन के तौर पर शुरू होने वाला यह गेमिंग शौक धीरे-धीरे लत में बदल जाता है और व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाता है।
क्या है ऑनलाइन गेमिंग की लत?
जब कोई व्यक्ति हर खाली समय में गेम खेलने लगे, दिन-रात उसका ध्यान सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप पर रहने लगे, पढ़ाई-लिखाई, काम, रिश्ते और जिम्मेदारियां उससे पीछे छूटने लगें, तब समझ लीजिए कि वह ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार हो चुका है। कई बार लोग खुद को इससे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन असफल रहते हैं।
स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव।
ऑनलाइन गेमिंग की अधिकता से कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे
आंखों की रोशनी कमजोर होना।
सिरदर्द और नींद की कमी।
तनाव और चिड़चिड़ापन।
मोटापा और शारीरिक कमजोरी।
सामाजिक दूरी और अवसाद।
पढ़ाई और करियर पर नकारात्मक प्रभाव।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते इस पर नियंत्रण न किया जाए, तो यह मानसिक रोग का रूप भी ले सकता है।
कैसे छुटकारा पाएं ऑनलाइन गेमिंग की लत से?
अगर आप या आपका कोई करीबी इस आदत से परेशान है, तो ये उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं:
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…
त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…