डीडीयू में ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

पहले दिन शाम 6 बजे तक ही आठ हजार ने किया च्वाइस लॉक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन शाम 6 बजे तक ही आठ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने च्वाइस लॉक कर लिए। च्वाइस लॉक की प्रक्रिया 27 जुलाई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश केवल ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होना है। इसलिए जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे वे प्रवेश के अवसर से वंचित हो जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आज इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा करने की बजाय कल ही च्वाइस लॉक कर लें ताकि काउंसलिंग में उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए यह हमेशा बेहतर होगा कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें ताकि पहली च्वाइस के अनुरूप सीट न मिलने पर उन्हें अपनी बाद की वरीयताओं के आधार पर कोई न कोई सीट जरूर मिल जाए।
अभ्यर्थियों में ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रति खासा उत्साह दिखा।गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक ही 254 अभ्यर्थी चॉइस लॉक कर चुके थे। शाम तक स्नातक के 4358 अभ्यर्थी च्वाइस लॉक कर चुके थे। इसी तरह परास्नातक के 3844 अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक च्वाइस लॉक कर चुके थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

13 minutes ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

2 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

9 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

10 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago