डीएम ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में कसे पेंच

  • अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालयों में अनुबंधित वाहनों से ही भेजें: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने जनपद में विद्यालयों द्वारा चलाये जा रहे वाहनों के सम्बन्ध में विभिन्न बिंदुओं पर एआरटीओ से जानकारी लेते हुए कहा की वाहन स्वामियों को सूचित करते हुए वाहनों का फिटनेस सही करा ली जाय, जितने भी अनफिट वाहन है स्कूल में उनको नोटिस दिया जाए और अगर एक हफ्ते में फिटनेस न करायें तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा की 15 साल से पुराने वाहन अपना पंजीयन निरस्त करायें जो की अस्तित्व विहीन हो।
बैठक में जिलाधिकारी श्री तंवर ने निर्देशित किया कि हर क्लास में एक नोडल रोड सेफ्टी कप्तान हों जो बच्चों को रोड रूल्स के बारे में जानकरी दें। 18 वर्ष से कम आयु के छात्र अपने निजी वाहन से स्कूल न आयें और उनको स्कूलों में आने की अनुमति न दी जाये।
उन्होंने निर्देशित किया कि ड्राइवर और परिचालक का चरित्र सत्यापन अवश्य हो और अभिभावक इस बात को खुद भी सुनिचित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को वाहन चालक का स्वास्थ्य फिटनेस की जाच करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि चालक के पास वैध आईडी अवश्य हो।
जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों को अनुबंधित वाहन-बस से ही विद्यालय में भेजे, अनाधिकृत रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों अथवा टैक्सी से न भेजें। कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से बच्चों को न ले जाए, सारे वाहनों का स्कूलों से अनुबंध होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने अनधिकृत रूप से बच्चों को ले जाने हेतु टेंपो, ऑटो, मैजिक इत्यादि वाहनों पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, टीएसआई परमहंस, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित वाहन स्वामी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

1 hour ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

1 hour ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

2 hours ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

2 hours ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

2 hours ago