शादी अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जनपद में आवंटित लक्ष्य 644 आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु निदेशालय द्वारा बजट रू128.80 लाख उपलब्ध कराया गया है, जिसमें से कुल 404 आवेदकों को रू 20000.00 की दर से रू 80.80 लाख उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित किया जा चुका है। 240 आवेदकों हेतु रू 48.00 लाख अवशेष है। जिसे आवेदकों के आनलाइन आवेदन-पत्र प्राप्त होेने के पश्चात लाभान्वित किया जायेगा। उल्लेखनीय है वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 शीघ्र ही समाप्त होने वाला है, वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पात्र आवेदक अधिक से अधिक संख्या में आवेदन ऑनलाइन करें। जिससे समस्त पात्र आवेदकों को नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जा सके। यह भी उल्लेख करना है कि मार्च 2024 के बाद होने वाली शादी का आवेदन इस वित्तीय वर्ष 2023-24 न करें, अन्यथा अनुदान का लाभ प्राप्त नही होगा।
इस प्रकार शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक गरीब व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

2 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

3 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

3 hours ago