छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी तक

  • छात्रवृत्ति योजना की तृतीय चरण की समय-सारिणी जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि संयुका सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 उतार प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोड़कर) से दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) हेतु छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने तथा छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तृतीय चरण की समय सारिणी निदेशालय द्वारा जारी की गयी है। मास्टर लॉक किये जाने एवं छात्रओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की समय सारिणी निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण करना: (शैक्षणिक संस्थान/जिला विद्यालय निरीक्षक/एफिलिएटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय स्तर) दिनांक 20 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेन्सी / जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन
प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलिए‌टिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता पाठ्‌यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्य एवं फीस आदि को ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित एवं सत्यापित डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन लॉक 22 जनवरी, 2025 तक निर्धारित है। अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12 को छोड़कर) कक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 तक तथा शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को सत्यापित एवं अग्रसारित दिनांक 03 फरवरी 2025 तक सुनिश्चित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

8 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago