संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय, संत कबीर नगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पात्र विद्यार्थियों से 29 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने पात्रता की चर्चा करते हुए कहा कि अभ्यर्थी जनपद संत कबीर नगर के प्रमाणिक निवासी होने चाहिए। वर्तमान सत्र (2025-26) में अभ्यर्थी जनपद के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी ने कक्षा 3 और कक्षा 4 की पढ़ाई भी सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूर्ण की हो। जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 (दोनों तिथियाँ शामिल) के मध्य होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आने पर विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यालय द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य श्री तिवारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे पात्र विद्यार्थियों को इस सुनहरे अवसर की जानकारी दें, जिससे अधिकाधिक योग्य छात्र लाभान्वित हो सकें और गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्राप्त कर सकेंl
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…