Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुई जिला शान्ति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौंहार: डीएम

माहौल खराब करने वालों के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी: पुलिस अधीक्षक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्राओं, मोहर्रम व अन्य आसन्न त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने विभिन्न समिति के पदाधिकारियों व आमजन से अपील की है कि परम्परागत ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की कानून एवं शान्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से ताज़ियादारों से अपील की कि ताज़िया व अलम की ऊंचाई को लेकर विशेष घ्यान रखें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।डीएम ने एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जुलूस मार्गों व धार्मिक स्थलों के आवागमन मार्गों इत्यादि को दुरूस्त करा दें तथा ऊपर से गुज़रने वाले ढीले विद्युत तारों को भी सही करा दिया जाय। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी तथा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कार्य न करें कि जिससे एक दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग प्रदान करने तथा पारम्परिक मार्गो पर ही जुलूस का संचालन किये जाने की अपील की है।
बैठक के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, निशा शर्मा, दीपक सोनी दाऊ जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां, रूमी मियां, कल्बे अब्बास, सैयद सगीर इमाम, मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, लड्डन नेता सहित अन्य संभ्रान्तजनों द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्गों के आवश्यक मरम्मत आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामान्न्द कुशवाहा व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय, राजकुमार पाण्डेय, अभिनाश प्रताप सिंह, रामेश सिंह रावत, सहित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

12 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

12 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

12 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

12 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

12 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

12 hours ago