बलिया( राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार की तड़के सुबह बडसरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एवं ई रिक्शा के टक्कर में रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गयी व चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है। सभी महिलाएं छोटकी सेरिया गांव से रिक्शा में सवार होकर एकादशी महापर्व पर गंगा स्नान करने बलिया जा रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया से पांच महिलाएं एकादशी व्रत पर ई रिक्शा से बलिया जा रही थी अचानक मुख्य मार्ग पर बड़सरी गांव के पास बलिया से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दिया। सुबह पांच बजे हुई घटना में महिलाएं सड़क पर घायल होकर चिखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल पीएचसी बांसडीह ले गये। चिकित्सकों ने 65 वर्षीय चम्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों में 43 वर्षीय मीना देवी , 23 वर्षीय प्रीति, 45 वर्षीय सुगंती देवी, 41 वर्षीय चन्द्रावती देवी का इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पीएचसी पर चिकित्सक डा विनोद सिंह ने बताया की चम्पा देवी को सिर व शरीर में अन्य जगह गंभीर चोट से मौत हो गई है। चार अन्य घायल महिलाओं को कम चोट लगने से ईलाज के बाद घर भेज दिया गया। ।वहीं घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फ़रार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही हैं।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…