उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)l बाढ़ की चपेट में उतरौला तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव आ गए हैंl कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों मैं घुस गया हैl जहां लोग छतों पर रहकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ की त्रासदी किसानों के सैकड़ो हेक्टेयर धान की फसल लील गई है। ग्राम बौड़िहार, रसूलाबाद, टेढ़वा तप्पा बांक, गोनकट, हसनगढ़, डुढ़ुहिया,मस्जिदिया, कंचनपुर, गोवर्धनपुर, परसौना, चिचुहड़ी सहागियां, नंदौरी, भरवलिया, हासिम पारा, छितरपारा, पाला पाली, मटयरिया कर्मा, मिलौली बाघाजोत, मोहनजोत, गुरुदयाल डीह, अल्लीपुर बुजुर्ग, बभन पुरवा, महुआ धनी, बरायल, कटरा, बारम, फत्तेपुर, रुस्तम नगर, कोहिनिया, उपरौहौला, कर्मा, पिपरा एकडंगा, रसूलपुर, राजापुर, पनवापुर,रेहरा माफी,चीती,बनकटवा,गरीब नगर, समेत सैकड़ा भर गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। नदी से बाहर निकले पानी ने रास्तों को जलमग्न कर दिया है। जबकि खेतों में खड़ी किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पुलिस प्रशासन के लोग ग्रामीणों को नदी व बाढ़ वाले रास्ते की ओर जाने से रोक रहे हैं। राप्ती नदी के पानी ने तबाही मचा रखा है। गुरूवार रात राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पिपरा घाट मार्ग से पानी होता हुआ उतरौला नगर कर्बला के पास मुख्य मार्ग पर आ गया है। नदी के किनारों से बाहर निकला पानी किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहा है। हालत यह है कि मनकापुर मार्ग पर लालगंज से इमलिया बनघुसरा तक सड़कों पर डेढ़ से दो फिट पानी बह रहा है पानी के तेज बहाव के चलते छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बाढ़ का पानी गांव, रास्तों व खेतों में कहर बरपा रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांव से शहर आने वाले रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। लोगों के सामने पीने के लिए साफ पानी व खाने के लिए भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। जानवरों के चारे के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी धान, सब्जियां, दलहन, गन्ना, सरसो की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सूखे की मार झेल रहे किसानों को बाढ़ के पानी ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। किसानों के सामने अगला समय काफी संकट भरा होने वाला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी फैलने ना पाए इसके लिए स्वास्थ्य महकमा लगातार भ्रमण कर दवाइयां वितरित कर रहा है। हालाकि इस बाढ़ से प्रभावित गांवों में विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ राहत कार्यों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित गांव के भ्रमण के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामवासियों से बात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद फसलों के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीम द्वारा कराया जाएगा और नुकसान हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…
ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…
जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…