भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत घर में मचा कोहराम दूसरे की हालत गंभीर

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
अतरौलिया भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर। बता दे की थाना क्षेत्र के लहन पट्टी गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष बीती रात लगभग 10:00 बजे रसड़ा बलिया निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से तिलक समारोह से वापस घर आ रहा था की, गदनपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से जैसे ही मुड रहा था की अंबेडकर नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई । बाइक पर पीछे बैठा युवक श्याम सुंदर पुत्र फूलचंद उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी भोराजपुर खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि मृतक दुर्गेश का एक पैर ही धड़ से अलग हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामसुंदर को नजदीकी शौ सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मृतक दुर्गेश के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा फर्नीचर का कार्य करता था। मृतक की शादी 2009 में मनीषा के साथ हुई थी। मृतक के पास एक लड़का अंश व एक लड़की परी है। मृतक की पत्नी मनीषा समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

2 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

2 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

2 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

3 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

24 hours ago