बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थानाक्षेत्र के बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग पर लोहरसन पेट्रोल पंप के पास दोपहर में बोलेरो एवं बाइक की आमने सामने से भीषण टक्कर हो जाने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो घायलों को सीएचसी बृजमनगंज ले आये। जहां डाक्टरों ने छट्ठू पुत्र मंहगू को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल विनय को ईलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाक्षेत्र के नौडिहवा ग्राम सभा गुजरौलिया निवासी मृतक छट्ठू पुत्र मंहगू उम्र लगभग 15 वर्ष अपने साथी विनय कुमार पुत्र वीरेंद्र उम्र लगभग 22 वर्ष के साथ बाईक से बृजमनगंज आ रहा था कि सामने से आ रही बुलेरो से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार युवक छट्ठू की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक विनय गंभीर रूप से घायल हो गया।बृजमनगंज पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को रसीएचसी बृजमनगंज ले आये जहां डाक्टरों ने छ्ट्ठू को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल विनय को ईलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि मृतक छट्ठू के पिता मंहगू भट्ठा पर मजदूरी करके अपने दो बच्चों को पाल रहे थे आज उनकी एक औलाद इस दुनिया से चली गयी।मां अपने बच्चे के शव को देखकर बेहोश हो जा रही थीं।चारों तरफ गम का माहौल बना हुआ था।थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना स्थल से दोनो गाड़ी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है चालक फरार है। परिजनों द्वारा तहरीर देने के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

49 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago